फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना नगर पालिका उपप्रधान का चुनाव फिर स्थगित

Sun, 27 Apr 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। नगर पालिका कनीना में शनिवार को कोरम के अभाव में उप प्रधान का चुनाव स्थगित हो गया। 18 अप्रैल को भी बैठक कोरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित कर दी गई थी।
विज्ञापन

एसडीएम जितेंद्र सिंह ने बताया कि उप प्रधान चुनाव को लेकर नगर पालिका में बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्ड नंबर तीन से उषा, वार्ड नंबर पांच से राजकुमार, वार्ड नंबर नौ से नितेश गुप्ता, वार्ड नंबर 11 होशियार सिंह, वार्ड नंबर 12 से सुमन देवी, वार्ड नंबर 14 से राजेंद्र सिंह पार्षद उपस्थित रहे।
वहीं दूसरी और वार्ड नंबर दो से पार्षद दीपक चौधरी, वार्ड नंबर एक से मंजू, चार से रेखा देवी, छह से राकेश, सात से राजेश देवी, आठ से पूजा, दस से योगेश कुमार, 13 से सूबे सिंह बैठक में दस मिनट देरी से पहुंचे थे। सभी 14 पार्षदों को चुनाव अधिकारी की तरफ से पत्र के माध्यम से जानकारी दी गई थी। इस दौरान नगर पालिका प्रधान रिंपी, सचिव कपिल, एमई दिनेश कुमार, जेई राकेश यादव, लेखाकार मनोज, लिपिक सुरेंद वशिष्ठ, संदीप सैनी, रविंद्र अनूप ऑपरेटर सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें