पैर फिसलने की वजह से हर्ष जोहड़ में गिर गया। उसको बचाने के चक्कर में उसकी मां शर्मिला भी जोहड़ में कूद गई। लोगों ने देखा तो उन्होंने महिला को बचा लिया।
कनीना उपमंडल के गांव बाघोत में 45 वर्षीय महिला सुबह करीब 9:30 बजे जोहड़ में मछलियों को दाना डालने गई थी। उसके साथ उसका 18 वर्षीय बेटा हर्ष भी था। अचानक पैर फिसलने की वजह से हर्ष जोहड़ में गिर गया। उसको बचाने के चक्कर में उसकी मां शर्मिला भी जोहड़ में कूद गई। लोगों ने देखा तो उन्होंने महिला को बचा लिया। बाद में गोताखोरों की टीम ने काफी मशक्कत के बाद हर्ष को भी खोज लिया। हर्ष को अस्पताल ले जाया गया। मौके पर पुलिस मौजूद है।