कनीना। कनीना मंडी में वर्ष 1971 में शुरू हुई पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा अब नए आधुनिक भवन में स्थानांतरित हो गई है।
सोमवार को बस स्टैंड के नजदीक गाहड़ा मोड़ पर बने इस नए भवन का शुभारंभ डिप्टी सर्किल हेड रेवाड़ी नरेंद्र सिंह टोलिया ने किया। इस अवसर पर प्रतीक मित्तल (शाखा प्रमुख) और नरवीर सिंह (शाखा प्रबंधक) भी उपस्थित रहे। शाखा प्रबंधक नरवीर सिंह ने बताया कि नए भवन में स्पेशल हेल्प डेस्क बनाई गई है, ताकि किसी भी ग्राहक को परेशानी न हो।
इसके साथ ही शीतल पेयजल, पूरे परिसर में वातानुकूलित व्यवस्था, तथा उचित पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि यह नया भवन बस स्टैंड, रेवाड़ी रोड, कोसली रोड, अटेली टी-पॉइंट, धनोंदा रोड, सीहोर रोड और गाहड़ा रोड के बिल्कुल नजदीक है। इससे आसपास के कस्बों और गांवों के लोगों को बैंक तक पहुंचने में बड़ी सहूलियत होगी। संवाद