फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना न्यायालय भवन का निर्माण 9.89 करोड़ से 540 दिन में बनेगा

विज्ञापन
फोटो संख्या:60-कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव को गुलदस्ता भेंट करते हुए बार एसोसिएशन कनीना के पदा
विज्ञापन
कनीना। बुधवार को बार एसोसिएशन कनीना के अधिवक्ताओं का दसवें दिन धरना समाप्त हो गया। बार एसोसिएशन कनीना के प्रधान सुनील रामबास ने बताया कि न्यायालय परिसर में पिछले 9 दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा था। धरना बुधवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट जस्टिस नरेश शेखावत व कैबिनेट मिनिस्टर हरियाणा सरकार आरती सिंह राव के सहयोग से न्यायालय भवन निर्माण की डीएनआईटी से अप्रूवल होने के बाद समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि कनीना न्यायालय के अधिवक्ता पिछले 2 तारीख से न्यायालय भवन निर्माण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने के लिए बैठे हुए थे। सभी अधिवक्ताओं ने मिलकर मजबूती से हर स्तर अपनी मांग को रखा और इस सिलसिले में एक शिष्ट मंडल जिसमें प्रधान सुनील रामबास, पूर्व प्रधान ओपी रामबास, पूर्व प्रधान संदीप यादव, पूर्व प्रधान दीपक चौधरी कनीना, पूर्व प्रधान हरीश गाहडा ,जिला उपायुक्त, जिला एवं सत्र न्यायाधीश कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव, जस्टिस नरेश शेखावत से भी मिला।
अधिवक्ताओं के सामूहिक प्रयास व एकजुटता के कारण से न्यायालय भवन निर्माण की डीएनआईटी से अप्रूवल मिल गई है। जिससे अब भवन निर्माण की राशि व निर्माण का अनुमानित समय 540 दिन व अन्य टर्म्स एंड कंडीशन तय कर दी गई है। कैबिनेट मंत्री द्वारा इस मामले में की गई मदद को लेकर शिष्ट मंडल ने कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव का गुलदस्ता व पगड़ी भेंट करके आभार प्रकट किया। जिस पर आरती सिंह राव ने बार एसोसिएशन को आशवस्त किया कि आगे का भवन निर्माण का कार्य अति शीघ्र प्रभाव से शुरू करवाया जाएगा। इसके बाद अधिवक्ताओं ने अपना विधिवत कार्य शुरू कर दिया है और धरने को समाप्त कर दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन








बार एसोसिएशन प्रधान सुनील रामबास ने बताया कि कनीना न्यायालय भवन का निर्माण 9 करोड़ 89 लाख 76634 रुपये की लागत से 540 दिन में बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें