फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनीना उपचुनाव: मतदान से पहले पोलिंग पार्टियों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। नगरपालिका कनीना के वार्ड 14 में होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को नगरपालिका कार्यालय कनीना में पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण एसडीएम कनीना एवं रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन अधिकारियों और सहायक पोलिंग अधिकारियों को मतदान दिवस की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूर्ण निष्ठा और सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं।
उपचुनाव के लिए स्ट्रांग रूम एवं डिस्पैच सेंटर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में स्थापित किए गए हैं। 9 मई को इसी स्थल से पोलिंग पार्टियों को ईवीएम मशीनों सहित रवाना किया जाएगा। डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि 10 मई को पितामह कान्हसिंह धर्मशाला में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। मतदान के बाद सभी पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री को दोबारा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जमा करवाएंगी। उन्होंने बताया कि उपचुनाव की मतगणना 13 मई को की जाएगी, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें