फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना बार एसो. के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

विज्ञापन
फोटो संख्या:52- लघु सचिवालय  महेंद्रगढ़ में आमजन की समस्या सुनती उपायुक्त अनुपमा अंजलि---स्रोत-
विज्ञापन
कनीना। कनीना बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने वीरवार को पदभार संभाल लिया। नए न्यायालय भवन स्थित न्यू बार रूम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. रितु वाईके बहल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं कर्तव्य की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में राकेश कुमार मानपुर को प्रधान, वीरेंद्र जांगड़ा को उपप्रधान, भास्कर चौधरी को सचिव, खुशबू गुप्ता को महिला उपप्रधान, कुणाल को कोषाध्यक्ष और सुमन भारती को संयुक्त सचिव चुना गया है।
समारोह में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार, एसडीजेएम प्रियंका जैन, जेएमआईसी पीयूष कुमार और एसडीएम जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। नारनौल बार एसोसिएशन के प्रधान विजयपाल और महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप यादव ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान अधिवक्ताओं ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश के सामने बार रूम की मांग रखी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए पर्याप्त सुविधाओं की जरूरत है। न्यायाधीश ने इस संबंध में जल्द आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने अधिवक्ताओं के हितों को प्राथमिकता देने और बार की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें