फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली कलश यात्रा

Tue, 16 Apr 2024 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटे संख्या:69- बाबा मोहडनाथ मंदिर में मूर्ति स्थापना से पूर्व कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु-स्र
विज्ञापन
कनीना। बाबा मोलड़नाथ आश्रम में सोमवार को राधा कृष्ण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मूर्ति स्थापना से पहले महिलाओं ने कनीना कस्बे की परिक्रमा कर कलश यात्रा निकाली। यात्रा मंदिर से शुरू होकर बस स्टैंड से होते हुए बस स्टैंड मोड, शॉपिंग कंपलेक्स, कनीना मंडी व गांव से होती हुई सीधे मंदिर में पहुंची।
विज्ञापन

इस दौरान आचार्य अरविंद जोशी के नेतृत्व में पांच दिन अनुष्ठान कार्य किया गया। उसके बाद सुबह विधि विधान से अमन यज्ञ किया गया। इस मौके पर यजमान के रूप में पवन कुमार व लाल सिंह रहे। पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर परिसर में हवन किया।इस दौरान पंडित राम अवतार जोशी, पंडित वेदव्यास, पंडित हेमंत कुमार,पंडित रमेश कुमार, राम कला, लाली देवी, विद्या देवी, सोमवती, सरोज, सुशीला, सन्नी यादव, दुर्जन सिंह, बाबा मोलड़नाथ मंडली ने हवन में आहुति डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें