फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 21 मई को निकलेगी कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के रेलवे रोड स्थित मास्टर कॉलोनी के किशोरी कुंज में 21 मई से श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानोत्सव आयोजित होगा। कौशल्या देवी शिव मंदिर ट्रस्ट और कॉलोनी के भक्तों के सहयोग से कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे कलश यात्रा से होगी, जो शिव मंदिर मास्टर कॉलोनी से कथा स्थल किशोरी कुंज पहुंचेगी। कथा प्रबंधक मामनचंद चौधरी ने बताया कि 21 से 27 मई तक प्रतिदिन शाम 3 से 6 बजे तक संगीतमय कथा होगी। कथावाचक अक्षय कृष्ण ठाकुर महाराज वृंदावन धाम व्यासपीठ से कथा सुनाएंगे। बच्चों द्वारा झांकियां निकाली जाएंगी। 28 मई को हवन, व्यास पूजा और प्रसाद वितरण के साथ समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें