फोटो संख्या:57- गांव रिवासा में मूर्ति स्थापना से पूर्व कलश यात्रा निकालती महिलाएं--स्रोत- आय
महेंद्रगढ़। गांव रिवासा में बाबा भैया मंदिर में मूर्ति स्थापना से पूर्व विधिवत पूजन किया जा रहा है। बुधवार को मूर्तियों की पूजन के बाद कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 255 महिलाओं ने हिस्सा लिया।
कलश यात्रा गांव के बाबा भैया मंदिर से शुरू होकर फ्लाई ओवर, रिवासा फाटक से गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर प्रांगण में पहुंची। इस मौके पर मुख्यातिथि विधायक कंवर सिंह यादव शामिल रहे। पंडित कुलदीप भारद्वाज ने बताया कि पांच दिन से चल रही मूर्ति पूजन के चौथे दिन बुधवार वैदिक पूजन, घृतादिवास, दशविधि स्नान, प्राण प्रतिष्ठा, प्रतिमा शृंगार किया गया उसके बाद गांव में कलश यात्रा निकाली गई। उन्होंने बताया कि रात को शयनधीवास किया जाए। उन्होंने बताया कि उनके अलावा मनीष शास्त्री, सौरभ शास्त्री, रोहित शास्त्री, राजकुमार पंडित द्वारा विधिवत पूजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वीरवार को सुबह 8 बजे मूर्ति स्थापना की जाएगी और 11 बजे हवन किया जाएगा। वीरवार की रात को जागरण किया जाएगा, जिसमें विकास पाशोरिया बाबा का गुणगान करेंगे। 25 अक्तूबर को भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर करतार, पुनीत यादव, पवन यादव, जोगेंद्र, अमरदीप, इंदु, शकुंतला सहित समस्त मंदिर कमेटी ओर समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
फोटो संख्या:57- गांव रिवासा में मूर्ति स्थापना से पूर्व कलश यात्रा निकालती महिलाएं--स्रोत- आय