फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कलश यात्रा निकाली, भागवत कथा शुरू

Sat, 22 Mar 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 11भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। स्रोत-संस्था - फोटो : दिबियापुर स्कूल के क्लास रूम में लगे फर्नीचर को देखतीं प्रधानाध्यापिका।
विज्ञापन
नारनौल। मोहल्ला चांदुवाड़ा स्थित धार्मिक रामलीला के मंच पर शनिवार को भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा शहर के प्राचीन मां चामुंडा देवी से चांदुवाड़ा रामलीला मैदान तक निकाली गई।
विज्ञापन

इस दौरान सर्वप्रथम आचार्य राजेश बोहरा, पंडित राजेंद्र शर्मा, पंडित गगन, पंडित देवेंद्र, पंडित भूपेश व पंडित खुशहाल ने वेद मित्रों सहित विधि विधान से मुख्य यजमान भगवत स्वरूप गोस्वामी व पत्नी शशिबाला, रमेश चंद शर्मा व उनकी पत्नी प्रेमलता शर्मा श्रीमद् भागवत पूजन करवाया। इसके बाद मां भगवती चामुंडा देवी का आशीर्वाद लेकर शोभायात्रा कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। कथा व्यास पंडित नवीन कौशिक ने बताया कि भगवान को केवल भाव से पाया जा सकता है।
इस अवसर पर कैलाश गर्ग, दुर्गा प्रसाद सिंघल, जयप्रकाश अग्रवाल, टीटू सोनी, जगदीश भारद्वाज, मीनू सेन, शिव शंकर सेन, ललित भारद्वाज, महेश सोनी, शांति देवी, किरण सिंघल, लक्ष्मी मेहता, सोमा अरोड़ा, शर्मिला सैनी, सावित्री देवी, सरोज देवी आदि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें