नारनौल। जिला प्रशासन की ओर से लोगों की समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं लेकिन ये शिविर सिर्फ कागजी साबित हो रहे हैं। शहर में आयोजित समाधान शिविर में भी ऐसे कई फरियादी पहुंचे जो सालों से समस्याओं के समाधान के लिए चक्कर काट रहे हैं। हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन मिलता है, राहत नहीं।
विज्ञापन
चोरी जैसे केसों में लोगों को सालों से समाधान नहीं मिला है। कई बुजुर्ग तो डीसी तक बात पहुंचाने में भी असमर्थ नजर आए। डीसी की हिदायतों के बावजूद मैदानी स्तर के कर्मचारी अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं ला रहे हैं। संवाद