महेंद्रगढ़। शहर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय के स्नातक कोर्स दाखिला प्रक्रिया चल रही है। संस्थान में फिलहाल हेल्प डेस्क पर छात्राओं के निशुल्क फॉर्म भरने की सुविधा शुरू की गई है और छात्राएं महाविद्यालय समय के दौरान किसी भी दौरान आकर आवेदन कर सकती हैं।
बता दें कि स्नातक में दाखिला प्रक्रिया अब खत्म होने को है और आवेदन के लिए महज 5 दिन ही शेष हैं। अब संस्थानों में केवल नाममात्र आवेदन ही आए हुए हैं। शहर के महिला कॉलेज की बात करें तो यूजी की विभिन्न संकायों में 1080 सीटों पर दाखिले होने हैं।
अब तक संस्थान में 95 आवेदन आए हैं और इनमें से 10 आवेदन अभी सत्यापन के इंतजार में हें। वहीं, 3 आवेदनों में दस्तावेज पूरे न होने के कारण ऑब्जेक्शन लगाया गया है।
संस्थान में हेल्प डेस्क बनाया गया है और आवेदन करने की इच्छुक छात्राएं सुबह 9 से शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए अपने सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक दस्तावेज लेकर संस्थान में आए। यहां पर छात्राओं से किसी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी।
-
ये रही कोर्स और सीटों की स्थिति
कोर्स - सीटों की संख्या
बीए - 720
बीएससी मेडिकल - 80
बीएससी नॉन मेडिकल - 80
बीकॉम -160
बीए अंग्रेजी ऑनर्स - 40
एमए अंग्रेजी - 40
एमएससी भूगोल - 40
एमकॉम - 40
- वर्जन:
7 से 31 मई तक युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे जबकि 1 मई तक गलती ठीक जबकि 2 जून को ऑब्जेक्शन सूची प्रकाशित होगी। 4 जून से फिजिकल काउंसलिंग की जाएगी।
-डॉ. मक्खन सिंह, दाखिला नोडल अधिकारी, महिला महाविद्यालय, महेंद्रगढ़