फोटो 2पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा से मुलाकात करते मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्
नारनौल। नारनौल मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जेपी सैनी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा से मुलाकात की। सैनी वरिष्ठ भाजपा नेता भी हैं। उन्होंने प्रो. शर्मा के चंडीगढ़ स्थित आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर जेपी सैनी ने प्रो. शर्मा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने उनका स्नेहिल आशीर्वाद भी प्राप्त किया। जेपी सैनी ने कहा कि प्रो. रामबिलास शर्मा भारतीय जनता पार्टी के मजबूत स्तंभ हैं। संवाद