फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पत्रकार प्रेम प्रकाश को मातृ शोक

विज्ञापन
फोटो नंबर- 18विमला देवी। फाइल फोटो
विज्ञापन
नारनौल। ढाणी भालोठ निवासी पत्रकार प्रेम प्रकाश की माता 70 वर्षीय विमला देवी का सोमवार को करीब अल सुबह 2 बजे आकस्मिक निधन हो गया। विमला देवी पिछले तीन-चार दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका उपचार भी कराया जा रहा था। सोमवार अल सुबह अचानक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। वे मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं और गांव के सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहती थीं। उनके निधन से परिवार और परिचितों को गहरा आघात पहुंचा है। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। सोमवार को गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया, बड़े बेटे निर्मल कुमार ने मुखाग्नि दी। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, रिश्तेदारों और परिचितों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार के प्रति लोगों ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें