नारनौल। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा नेहरू युवा केंद्र संगठन के संदर्भित युवा कार्यक्रम में जिला सलाहकार समिति के सदस्य के रूप भाजयुमो के जिला अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह राजपूत को नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर जोगेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, वे उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे। इसके अलावा जिले के युवाओं की जरूरतों की पहचान करने, सभी हितधारकों की भागीदारी के साथ एक प्रभावी युवा आंदोलन बनाने में मदद करेंगे।