महेंद्रगढ़। जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में प्रेरणा उत्सव का आयोजन किया गया। जिले से 15 प्रतिष्ठित विद्यालयों ने अपनी प्रतिभागिता प्रस्तुत की। इस क्रम में विकसित भारत के प्रति मेरा दृष्टिकोण विषय पर आधारित प्रतियोगिता में एसडी विद्यालय के छात्र तनिष्क ने प्रथम स्थान हासिल किया। हाल ही में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने प्रेरणा एक अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम शुरू किया हैं। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 कि आधारशिला हैं।