फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जेजेपी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जननायक जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नसीबपुर स्थित शहीद स्मारक पर 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पार्टी नेताओं ने कहा कि देश की आजादी के लिए शहीदों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। जेजेपी ने चौधरी देवीलाल और ओमप्रकाश चौटाला की शहीदों के सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला के निर्देश पर यह श्रद्धांजलि हर वर्ष अर्पित की जाती है। अधिवक्ता विजयपाल ने बताया कि नसीबपुर हरियाणा के वीर इतिहास की जीवंत पहचान है। यह आने वाली पीढ़ियों को उनके त्याग, साहस और देशभक्ति से परिचित कराता है। इस अवसर पर मास्टर हरचंद तोबड़ा, अशोक सैनी, बार एसोसिएशन के प्रधान विजयपाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें