फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद चुनाव के लिए जजपा ने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जननायक जनता पार्टी ने पंचायती राज चुनाव के लिए तैयारी कर ली है। इसके तहत जिला परिषद चुनाव के लिए पार्टी ने जिला परिषद प्रभारियों की नियुक्ति भी की है। इनकी देखरेख में ही पार्टी यह चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

जजपा के जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो डॉ. अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह एवं प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला के मार्गदर्शन में जजपा के चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। पंचायती राज चुनाव में पार्टी के सभी मंत्री, विधायक एवं पार्टी पदाधिकारी मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए चुनावी रणनीति बनाएंगे। महेंद्रगढ़ जिले में नप चेयरपर्सन एवं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव कमलेश सैनी को नारनौल, पूर्व सीपीएस एवं राष्ट्रीय सचिव अनीता यादव को अटेली, प्रदेश महासचिव राव रमेश पालड़ी को महेंद्रगढ़ तथा प्रदेश महासचिव मंजू चौधरी को नांगल चौधरी विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है।
सभी प्रभारी इस चुनाव को लेकर निरंतर मुख्यालय से जुड़े रहेंगे तथा जो भी अपडेट होगा उसे पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सांझा करेंगे। सिकंदर गहली ने बताया कि यह सभी जल्द ही अपने-अपने हलकों में मीटिंग लेंगे और पार्टी के निर्देशों से कार्यकर्ताओं को अवगत करवाएंगे। यह सभी प्रभारी चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची भी तैयार करेंगे और जो भी उम्मीदवार चुनाव लड़ने के इच्छुक होंगे, उन्हें अपना बायोडाटा इनके पास जमा करवाना होगा। उन्होंने बताया कि सभी प्रभारी चुनावी ग्राउंड के आधार पर एक रिपोर्ट बनाकर पार्टी मुख्यालय को भी भेजेंगे। जिलाध्यक्ष एडवोकेट तेजप्रकाश यादव ने कहा कि जजपा बड़ी मजबूती से चुनाव लड़ेगी और पिछले नगर निकाय चुनाव की भांति ही प्रदेशभर में शानदार प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें