फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की तबादला नीति के विरोध में ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरियावास। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। रेशनलाइजेशन के विरोध में शुक्रवार को गांव कोरियावास के ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने स्कूल के समक्ष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय में विज्ञान संकाय होने के बाद भी गणित विषय की पोस्ट कैप्ट कर दी गई है। इसके अतिरिक्त कॉमर्स और कला संकाय में बच्चों ने गणित विषय लिया है। पहले विद्यालय में पीजीटी गणित विषय की दो पोस्ट थी। ये दोनों ही हटा ली गई है। विद्यालय में नौवीं से बारहवीं तक कुल 124 विद्यार्थियों ने गणित विषय लिया हुआ है। इसके बाद भी गणित की पोस्ट हटा ली गई है। साथ ही कक्षा 6 से 8 में भी एसएस की पोस्ट कैप्ट कर ली गई है। इससे बच्चों का भविष्य अंधकार में हो गया है। चेताया कि यदि विद्यालय में हटाई गई पोस्ट तुरंत बहाल नहीं की गई तो विद्यालय में तालाबंदी करेंगे। प्रदर्शन में गांव के पूर्व सरपंच दलदीप सिंह, पूर्व सरपंच राजाराम, एसएमसी प्रधान वीरेंद्र सिंह, राजाराम, ओमदत्त, बृजभानु, लक्ष्मीनारायण, होशियार सिंह, यादराम, सतपाल, अमर सिंह रहे। विद्यालय की प्राचार्य ने कहा कि हटाए गए पदों की शिकायत पोर्टल पर की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें