फोटो 4बीएलए-2 सेल्फी विद चाबी अभियान के दौरान मौजूद जजपा के पदाधिकारी।स्रोत:प्रवक्ता
नारनौल। जननायक जनता पार्टी के बीएलए-2 सेल्फी विद चाबी अभियान के अंतर्गत हल्का प्रधान एडवोकेट प्रमोद तांखड़, हल्का प्रभारी विनोद यादव, बीएलए-2 एडवोकेट विजयपाल, एससी सेल जिला अध्यक्ष महेंद्र खन्ना, रामकुमार मकसुसपुरिया तथा नरेश रघुनाथपुरा ने शनिवार को गांव बलाहा खुर्द, बलाहा कलां, गोद, खटोटी और गहली का दौरा किया। इस दौरान आयोजित ग्रामीण सभाओं में पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को अभियान से जोड़ने तथा जननायक जनता पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया। ग्रामीण सभाओं में ब्रह्मानंद, उमेश, नरेश, धर्मेंद्र, कृष्ण गोद, विकास खटोटी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद