फोटो 15चुनाव के बाद शपथ लेते हुए जीते हुए सदस्य।संवाद
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम वर्कर यूनियन बिजली बोर्ड नांगल चौधरी का चुनाव प्रधान पद के लिए कराया गया। इसमें जितेंद्र डांगी ने जीत दर्ज की। वह लगातार तीसरी बार इस पद पर निर्वाचित हुए हैं।
गौरतलब है कि बीते दिन हुए चुनाव में प्रधान पद के लिए जितेंद्र डांगी व संजय कुमार प्रतिस्पर्धा में थे। चुनाव में सर्वसम्मति से मुख्य संगठनकर्ता नरेश शर्मा एसए, कैशियर पद पर विष्णु एलएम, सह सचिव बालकिशन एलडीसी चुने गए। चुनाव में चुनाव अधिकारी अशोक यादव जेई व भूपेंद्र जेई ने चुनाव कराए। संवाद