रेवाड़ी। सेक्टर-3 स्थित एक मकान से बहन की शादी के लिए रखे 1.25 लाख रुपये और सोने-हीरे के गहने चोरी हो गए। परिवार ने घर के नौकर-नौकरानी पर शक जताया है। सेक्टर-3 पार्ट-1 निवासी कुश बहल ने पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन की शादी 30 अप्रैल को होनी है। 15 फरवरी को वह और उनके पिता दुकान पर थे जबकि मां, बहन और भाई फरीदाबाद गए हुए थे। उस समय घर पर नौकर और नौकरानी मौजूद थे। अलमारी के लॉकर में 1.25 लाख रुपये और सोने-हीरे के गहने चोरी हो गए। एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद