फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस ने शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में किया पैदल गश्त

विज्ञापन
गश्त के दौरान लोगों से बातचीत करती पुुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। विभिन्न थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त कर हालात का जायजा लिया। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्य बाजार, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में दुकानदारों, व्यापारियों और युवाओं से संवाद किया। थाना प्रभारी शहर इंस्पेक्टर सूबे सिंह, थाना प्रभारी सदर इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी कसौला इंस्पेक्टर सतीश कुमार, जगन गेट चौकी प्रभारी एसआई संदीप कुमार तथा डहीना चौकी प्रभारी एसआई रजनीश ने टीम के साथ गश्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें