फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जेई ने किया 12 स्कूलों का निरीक्षण

Sat, 09 Aug 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-25मॉडल स्कूल का जर्जर भवन। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। अब विद्यालय भवनों की स्थित को लेकर शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। राजकीय स्कूलों के जर्जर भवनों को लेकर प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की गई थीं।
विज्ञापन

इसे लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने स्कूल मुखियाओं को पत्र जारी कर स्कूलों की स्थिति एवं आवश्यक सुधार कार्य सुनिश्चित करने के लिए पत्र भी जारी किया है। पत्र जारी होने के बाद पीडब्ल्यूडी के जेई योगेश कुमार ने करीब 12 स्कूलों का निरीक्षण किया। विभाग द्वारा सभी स्कूलों को जारी किए गए पत्र में जेई के नंबर देकर उनसे स्कूल की जांच करवाने के आदेश जारी किए गए हैं।
विभाग द्वारा जारी किए पत्र में निर्देश दिया गया है कि सभी मुखिया अपने-अपने विद्यालय में भवन की संपूर्ण स्थित का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि वह सुरक्षित, स्वच्छ एवं विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए उपयोग के योग्य है या नहीं। इसके अलावा कहा गया है कि यह आदेश अत्यंत गंभीर प्रशासनिक विषय है। कोई लापरवाही होने की स्थिति में संबंधित विद्यालय प्रमुख व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी माने जाएंगे। इन आदेशों के बाद पीडब्ल्यूडी के जेई के पास निरंतर रूप से फोन आ रहे और वे रोजाना दो-तीन स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन

बाक्स-

इन बिंदुओं पर करनी है जांच:
1. भवन की छत, दीवारें, फर्श, सीढ़ियों आदि कहीं भी क्षतिग्रस्त, दरार युक्त या ढहने की स्थित में न हों।
2. विद्यालय परिसर, कक्षाओं एवं चहारदीवारी की सफाई व आवश्यक मरम्मत सुनिश्चित की जाए।
3. शौचालय, पेयजल, बिजली, वेंटिलेशन, फर्नीचर एवं दरवाजे-खिड़कियां कार्यशील एवं सुरक्षित हों।
4. विद्यालय की छतों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए तथा वर्षा जल निकासी की व्यवस्था अवरुद्ध न हो।
5. पेयजल टंकियों की सफाई अनिवार्य रूप से करवाई जाए तथा टंकी की सफाई अंतिम तिथि स्पष्ट रूप से उस पर अंकित की जाए।
6. यदि भवन का कोई भाग जर्जर या असुरक्षित है तो तत्काल उस जर्जर भवन में प्रवेश निषेध घोषित करते हुए उस क्षेत्र को रस्सी अथवा अन्य सुरक्षित माध्यम से तारबंद किया जाए, चेतावनी बोर्ड लगाया जाए तथा उसे उपयोग से बाहर कर जर्जर घोषित करने की प्रकिया शीघ्र शुरू की जाए। यदि मरम्मत की आवश्यकता है तो खंड के जेई को अवगत करवाया जाए।
वर्जन-
निरंतर स्कूलों का निरीक्षण करने के लिए फोन आ रहे हैं। अभी तक करीब दर्जन भर स्कूलों का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण किए गए स्कूलों में राजकीय स्कूल आजमनगर, मेई, महरमपुर, जैलाफ, बदोपुर, दौचाना, गोद व धरसूं आदि शामिल हैं। इन स्कूलों में मरम्मत के लिए बजट तैयार किया जा रहा है। अभी स्कूलों में निरीक्षण कार्य चल रहा है जहां भी जरूरत है उसका बजट बनाकर विभाग को भेजा जाएगा।
योगेश कुमार, जेई पीडब्ल्यूडी
वर्जन-
स्कूल भवनों की मरम्मत को लेकर सभी स्कूलों को पत्र जारी कर दिया गया है। जेई द्वारा सभी स्कूलों का निरीक्षण कर बजट तैयार किया जा रहा है। जैसे ही बजट तैयार होकर हमारे पास आएगा इसे पास होने के लिए आगे भेजा जाएगा।
विज्ञापन

पवन भारद्वाज, खंड शिक्षा अधिकारी, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें