फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जेई पर अधिकारियों की सूचना दिए बिना हाजिरी लगाने का आरोप

Sat, 30 Sep 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। एनडीसी मामले में आरोपी जेई मनोज कुमार पर पार्षद राजेश सैनी ने उच्च अधिकारियों की अनुपस्थिति में व उनकी अनुमति बिना हाजिरी लगाने आरोप लगाया है। वार्ड नंबर 6 के पार्षद राजेश सैनी ने नगरपालिका चेयरमैन रमेश सैनी, सचिव, निदेशक एवं विजिलेंस को शिकायत की है। वहीं जेई मनोज ने आरोप को झूठा और बेबुनियाद बताया है। जेई ने कहा कि उसने डीएमसी और निदेशक को लिखित में सूचित करने के बाद अपनी हाजिरी दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

पार्षद राजेश ने अपनी शिकायत में बताया कि सचिव प्रदीप कुमार ट्रेनिंग पर गए हुए हैं। 26 सितंबर को पालिका अभियंता डीसी के साथ बैठक में गए हुए थे। इस अवसर का लाभ उठाकर मनोज कुमार ने उपस्थिति रजिस्टर में खाली पड़े खानों में हाजिरी दर्ज कर दी। उच्च अधिकारियों की अनुपस्थिति में व उनकी अनुमति से ज्वाइन करना और कनिष्ठ अभियंता की कुर्सी पर अनाधिकृत रूप से बैठकर सरकारी कार्य करना नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों की अनुपस्थिति में मनोज पालिका कार्यालय से साक्ष्य व दस्तावेजों को गायब अथवा नष्ट कर सकता है। वहीं हरियाणा कौशल विकास के तहत लगे कंप्यूटर ऑपरेटर को हटा दिया गया है।
सचिव ने यह मांगा मार्गदर्शन
सचिव प्रदीप कुमार ने डीएमसी को 22 सितंबर को लेटर लिखकर जेई के ज्वाइन करवाने को लेकर मार्गदर्शन मांगा है। उन्होंने बताया कि जेई 8 अगस्त 2023 से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे थे। एक महीने बाद 8 सितंबर को उसने मेडिकल लीव भेजी थी। उसके बाद भी वह 22 सितंबर तक बिना सूचना के अनुपस्थित रहे। उसने 18 सितंबर को दूसरी मेडिकल लीव भेजी थी। उसने यह भी बताया कि मनोज कुमार जेई ने अपनी अग्रिम जमनात के लिए सेशन कोर्ट नारनौल में याचिका लगाई थी जो 20 सितंबर को निरस्त हो चुकी है।
विज्ञापन

यह था मामला
मोहल्ला महायचान निवासी हितेश कुमार की मोहल्ले के पास ही कृषि योग्य भूमि थी। नगरपालिका अधिकारियों ने हितेश की पांच हजार गज कृषि भूमि की पांच अलग-अलग टुकड़ों में अवैध तरीके से एनडीसी जारी कर उसे वैध कर दिया था और मालिक से केवल प्रॉपर्टी टैक्स लिया गया, जबकि डेवलपमेंट चार्ज, गार्बेज कलेक्शन चार्ज, फायर टैक्स नहीं लिया गया। इससे सरकार को राजस्व नुकसान हुआ है। पार्षद राजेश सैनी ने इसकी शिकायत तत्कालीन एसपी विक्रांत भूषण को 14 जुलाई को दी गई थी। पुलिस ने 8 अगस्त को एमई सोहन सिंह, जेई मनोज कुमार, मालिक हितेश, कंप्यूटर ऑपरेटर हरिश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी थी। इस मामले में केवल मालिक हितेश ही गिरफ्तार हुआ था।

जब मैं बीमार था तो मैंने बीमारी का सर्टिफिकेट ईमेल के माध्यम से सचिव को भेज दिया था। अब मैं ठीक हो गया हूं तो मेडिकल सर्टिफिकेट सचिव को दे दिया है। इस संबंध में डीएमसी और निदेशक को लिखित में सूचित कर दिया। उनको सूचना देने के बाद ही मैंने कार्यालय में अपनी हाजिरी लगाई है। -मनोज कुमार, जेई, नगरपालिका।

जेई ने रजिस्टर में हाजिरी लगाई है या नहीं, इसका मुझे पता नहीं। मैं बाहर गया हुआ हूं। आने के बाद रजिस्टर चेक कर कुछ कहा जा सकता है। मैंने जेई की ज्वाइनिंग के लिए उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन मांगा हुआ है, जिसका मेरे पास अभी कुछ नहीं आया है। -प्रदीप कुमार, सचिव नगरपालिका, महेंद्रगढ़।

इस प्रकार अधिकारियों की अनुपस्थिति में ज्वाइन करना गलत है। इसकी मैंने अधिकारियों को शिकायत भी की है। एनडीसी के घोटाले में पूरे सबूत देने के बाद पुलिस ढिलाई दे रही है। मंगलवार को भी एसपी को जेई की गिरफ्तारी के लिए शिकायत दी गई थी, एसपी ने एएसपी को मार्क कर दिया था। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। -राजेश सैनी, पार्षद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें