फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्लोगन प्रतियोगिता में जया ने मारी बाजी

Thu, 21 Aug 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:52-राजकीय वरिष्ठ  माध्यमिक विद्यालय सुरेहती पिलानिया में विद्या​र्थियों को सम्मानित
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ताजपुर में बुधवार को नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवीर सिंह ने की। नशा मुक्ति अभियान में ब्लॉक अटेली से नोडल अधिकारी राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। विद्यालय में पेंटिंग, स्लोगन, निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। राजेश यादव ने कहा की नशीली दवाएं और शराब समाज के लिए खतरा है। यह युवाओं को बर्बाद कर रहे हैं। स्लोगन प्रतियोगिता में जया प्रथम, मेघा द्वितीय, पायल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

निबंध लेखन प्रतियोगिता में रेखा प्रथम, निधि द्वितीय और प्रवीण तृतीय स्थान पर रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में रजनी प्रथम, लवली द्वितीय व रितिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम में प्रवक्ता मीनाक्षी, रामकुमार शास्त्री, मनजीत, हिमांशी, गायत्री, सत्येंद्र, कुसुम सैनी तथा भूपसिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें