फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब होने से जवान की मौत

Thu, 06 Mar 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-05गांव नांगल कालिया में जवान को अंतिम सलामी देती पुलिस टुकड़ी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नांगल चौधरी। गांव नांगल कालिया निवासी कुलदीप यादव की ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब होने से मौत हो गई। त्रिपुरा से जवान का पार्थिव शरीर वीरवार को पैतृक गांव नांगल कालिया पंहुचा।
विज्ञापन

शहीद जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोग बिलख कर रो पड़े। पुलिस के जवानों की एक टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी दी। शहीद जवान के साथ आए सूबेदार देवेंद्र कुमार, प्रशासन की और से थाना प्रभारी व गिरदावर ने जवान नमन किया। पूर्व मंत्री अभय सिंह यादव, कांग्रेसी नेता प्रवीण चौधरी, विनोद भील, सरपंच धमेंद्र सिंह ने भी जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। दस वर्षीय बेटे सुचेत ने मुखाग्नि दी। इसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया।
नांगल कालिया के 36 वर्षीय कुलदीप यादव 26 नवंबर 2008 को त्रिपुरा राज्य राइफल तृतीय बटालियन में वाशरमेन के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में त्रिपुरा में तैनात थे। मृतक जवान अपने पीछे पत्नी सुभांता, माता रमेश, पिता सतपाल व एक बेटा सुचेत को छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें