फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जून से चलेगी जनशताब्दी, नारनौल के लोग उठा सकेंगे लाभ

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन नारनौल। फाइल फोटो - फोटो : Narnol
विज्ञापन
दिल्ली-अजमेर के बीच चलने वाली जनशताब्दी ट्रेन एक जून से शुरू हो जाएगी। इसके लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। ट्रेन में कंफर्म टिकट वाले ही यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन मास्टर मुनेश भार्गव ने बताया कि एक जून से जनशताब्दी ट्रेन शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। भार्गव ने बताया कि ट्रेन नंबर 02065 अजमेर से दिल्ली सराय के लिए चलेगी। यह ट्रेन दिल्ली के लिए नारनौल रेलवे स्टेशन पर सुबह आठ बजकर 51 मिनट पर मिलेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 02066 दिल्ली सराय से अजमेर जाएगी। यह ट्रेन नारनौल स्टेशन पर शाम साढ़े छह बजे मिलेगी। स्टेशन मास्टर ने बताया कि ट्रेन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार व शनिवार को चलेगी। कंफर्म टिकट वालों को ही प्लेटफार्म पर प्रवेश मिलेगा। स्टेशन पर सैनिटाइजर और थर्मल जांच समेत अन्य का इंतजाम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नारनौल स्टेशन पर बुकिंग काउंटर खुल गया है। जो लोग ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं, टिकट बुक करा सकते हैं। बता दें लॉकडाउन के कारण ट्रेन सेवा भी बंद चल रही है। अब सरकार रेल सेवा को भी शुरू करने जा रही है। इसके लिए रेलवे के टिकट बुकिंग सेंटर खुल गए हैं और लोगों स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें