फोटो संख्या:79- नेशनल मॉडल स्कूल में श्रीकृष्ण-राधा की वेशभूषा में विद्यार्थी स्टाफ के साथ--स्
महेंद्रगढ़। नेशनल मॉडल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्साहपूर्वक मनाई गई। किड्स से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने कृष्ण, राधा और नंद बाबा की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। प्राचार्य ओमप्रकाश यादव ने प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व बच्चों में रचनात्मकता, संस्कार और सामाजिक मूल्यों का विकास करते हैं। संवाद