फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहीद सूबेदार सज्जन सिंह की स्मृति में मनाया जलूरा दिवस

Fri, 27 Sep 2024 05:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:71- कनीना में जलूरा  दिवस पर शहीद के परिवार को सम्मानित करते मुख्याति​थि--संवाद
विज्ञापन
कनीना। जलूरा शौर्य समिति के तत्वावधान में 13वी कुमाऊं रेजिमेंट का शौर्य दिवस वीरवार को अशोक चक्र विजेता शहीद सूबेदार सज्जन सिंह की स्मृति में सूबेदार सज्जन सिंह पार्क में मनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुमाऊं रेजीमेंट के कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर नारी सूबेदार सज्जन सिंह की धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने की। समिति के प्रधान कैप्टन बलबीर सिंह ने बताया कि 26 सितंबर 1994 को 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सूबेदार सज्जन सिंह ने अपने बहादुर जवानों के साथ ऑपरेशन रक्षक में उग्रवादियों के दांत खट्टे कर दिए तथा कई गोलियां लगने के बावजूद उन्होंने गंभीर हालत में चार आतंकियों को मार गिराया। अंतिम सांस तक गोलियां उनके हेलमेट को भेदती रहीं।
राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथाव गुंजन व भारती ने देशभक्ति गीत मेरा रंग दे बसंती चोला प्रस्तुत की। प्राथमिक कक्षा के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर एक मनोहरी नृत्य प्रस्तुत किया। नशा मुक्ति पर जोर देते हुए याचना व स्नेहा ने शिव- पार्वती का प्रसिद्ध युगल नृत्य तू तो रोज पीवै से भांग पिया मैं जाऊंगी प्रस्तुत किया। हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखाई देते हरियाणवी नृत्य नाटिका बदल गया हरियाणा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर आसपास के क्षेत्र से आई हुई 36 युद्ध वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। कुमाऊं रेजिमेंट की रिकॉर्ड टीम मेजर दीपक के नेतृत्व में यहां पहुंची व उपस्थित लोगों के पेंशन संबंधी शिकायती मामले देखकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा, बार एसोसिएशन कनीना के पूर्व प्रधान दीपक चौधरी, कप्तान जगराम सिंह, कैप्टन चंदन सिंह, कप्तान विनोद सिंह, कप्तान धर्मदेव, कप्तान लाल सिंह, कप्तान सुमर सिंह हवलदार समर सिंह, सेवानिवृत्ति हेड मास्टर रतनलाल, राकेश कुमार, अध्यापक संदीप कुमार, शीला देवी, शालिनी, शीतल रानी, अधिवक्ता सुनील देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें