फोटो संख्या:66- गांव खुडाना में हनुमान जी व माता पार्वती की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन
महेंद्रगढ़। नीमला जोहड़ खुडाना में स्थित शिव मंदिर में सोमवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पूजा (अनुष्ठान) के दूसरे दिन हनुमान जी व माता पार्वती का जलाधिवास किया गया। आचार्य राहुल भारद्वाज गढ़ी के सानिध्य में मोहन लाल शास्त्री, सोमबीर शास्त्री, देवेंद्र शास्त्री, राकेश शास्त्री द्वारा सभी देवी-देवताओं का मंत्रोचारण के साथ आह्वान करके विधि विधान से पूजा की गई।
उन्होंने बताया कि माता पार्वती और हनुमान जी के अनाधिवास के बाद सोमवार को जल के पात्र में रखकर जलाधिवास किया गया। मंगलवार को पुष्पाधिवास करवाया जाएगा। 22 मई को कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा 23 मई को मूर्ति स्थापना की जाएगी। इस मौके पर अशोक सिंह, बजरंग सिंह, कैप्टन सतवीर सिंह, महेश लाल, अजीत सिंह, मुकेश, रामोतार ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई।