फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बेलपत्र और धतूरा चढ़ाकर शिवलिंग का किया जलाभिषेक

Wed, 26 Feb 2025 10:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-10महा​शिवरात्रि पर्व पर मोहल्ला पुरानी सराय में निकाली गई भगवान ​शिव की बारात। संवा
विज्ञापन
नारनौल। महाशिवरात्रि पर बुधवार को दिनभर शिवालयों में बम-बम भोले के जयघोष गूंजते रहे। मंदिरों में सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंचने लगे। महाशिवरात्रि पर मनोवांछित फल प्राप्ति के लोगों ने जहां पूरे दिन व्रत रखा, वहीं भगवान शिव का जलाभिषेक कर गाजर, बेर, बेलपत्र, आक, धतूरा व भस्म आदि अर्पित किए।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व काे लेकर वैसे तो शहर के सभी शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए महिलाओं, पुरुषों व बच्चों की भीड़ लगी रही, लेकिन सबसे ज्यादा भीड़ शहर के छोटा-बड़ा तालाब शिव मंदिर, मोटा महादेव मंदिर व प्राचीन मोड़ावाला मंदिर रही। शहर में लोगों की आस्था का केंद्र प्राचीन मोड़ावाला मंदिर में लोग सुबह चार बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए थे और दोपहर एक बजे तक जलाभिषेक करने वालों का तांता लगा रहा।
मोड़ावाला मंदिर में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की लाइन मंदिर के बाहर तक लगी रही और घंटों इंतजार के बाद उनका जलाभिषेक करने के लिए नंबर आया। मंदिर में मौजूद आचार्य शशिकांत ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर उन्होंने दो रूद्राभिषेक भी करवाए।
विज्ञापन

मोहल्ला पुरानी सराय में सैन चौक के पास स्थित शिव मंदिर बगीची में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसे लेकर मंगलवार रात भगवान शिव की बरात निकाली गई। बरात के दौरान भगवान शंकर व भूत-प्रेत के वेष में सजे कलाकार नाचते हुए सैन चौक बगीची से रवाना हुए और बाजार में घूमते हुए वापस बगीची में पहुंचे। वहीं प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा पुरानी कचहरी संस्था के कार्यालय से शुरू होकर महावीर चौक होते हुए रेवाड़ी रोड सीएल फार्म में जाकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें