फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली स्टेशन पर होगा जैसलमेर-काठगोदाम ट्रेन का ठहराव

Sat, 08 Nov 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 06नारनौल ​स्थित रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
नारनौल। जैसलमेर-काठगोदाम-जैसलमेर ट्रेन का ठहराव एक माह तक अटेली व नारनौल रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा। जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास से जयपुर यार्ड में एयर कोनकोर्स फेज 1 व 2 का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

इस दौरान रेल यातायात प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। इस कारण 8 नवंबर से 9 दिसंबर तक ट्रेन का ठहराव अटेली व नारनौल स्टेशन पर किया जाएगा। गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर से काठगोदाम के लिए और गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम से जैसलमेर के लिए संचालित की जाएगी और अटेली व नारनौल स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव 2 मिनट का रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि प्रगति कार्य के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित ट्रेनों को अटेली स्टेशन पर भी अस्थायी ठहराव दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें