फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रक्षाबंधन पर महिलाओं की पसंद बनीं जयपुरी साड़ी और पंजाबी सूट

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही महेंद्रगढ़ के कपड़ा बाजार में रौनक बढ़ गई है। फैशन के बदलते ट्रेंड के साथ महिलाओं में नए कपड़ों की खरीदारी का क्रेज देखने को मिल रहा है। खासकर पंजाबी सूट, जयपुरी साड़ी और लाचा महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं।
विज्ञापन

बाजार में इन दिनों अलग-अलग डिजाइन और पैटर्न की साड़ियों की नई रेंज उपलब्ध है। हैवी लुक, सिल्क और शिफॉन साड़ियों की मांग सबसे ज्यादा बताई जा रही है। दुकानदारों के अनुसार शहर में कपड़ों की सप्लाई मुख्य रूप से सूरत, जयपुर और बेंगलुरु से हो रही है। इन शहरों से लगातार नए डिजाइन का स्टॉक मंगवाया जा रहा है।
कपड़ा कारोबारी शुभम गोयल ने बताया कि साड़ियों की कीमत करीब 800 से 1000 रुपये से शुरू हो रही है जबकि अच्छी क्वालिटी की साड़ियां 2000 से 3000 रुपये तक उपलब्ध हैं। गांवों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी के लिए शहर पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर इस बार कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है। महिलाओं की पसंद को देखते हुए दुकानदारों ने नए डिजाइन और फैशन वाली साड़ियों का पर्याप्त स्टॉक रखा है। बढ़ती खरीदारी से स्थानीय कपड़ा कारोबार को भी फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें