फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ज्योति पीठ से जगतगुरु शंकराचार्य का आज महेंद्रगढ़ में पहुंचने पर होगा स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। ज्योति पीठ से जगतगुरु शंकराचार्य सोमवार को महेंद्रगढ़ में आगमन पर आदर्श रामलीला कमेटी में प्रैसवार्ता आयोजित की गई। रोटरी क्लब के प्रधान मुकेश मेहता व रामलीला कमेटी के प्रधान सुरेंद्र बंटी ने बताया कि 30 अक्तूबर को ज्योति पीठ से जगतगुरु शंकराचार्य महेंद्रगढ़ पहुंचने पर उनका फूलमालाओं से स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यातिथि मातेश्वरी ग्रुप के चेयरमैन क्षितिज चौधरी होंगे। जगतगुरु शंकराचार्य को दोपहर 12.30 बजे खुली गाड़ी में ढोल नगांड़ों के साथ करीब 50 बाइकों के जत्थे से भगवा झंडी लगवाकर मसानी चौक होते हुए करेलिया बाजार स्थित बिशन दयाल मेहता घर लाया जाएगा। 1.30 बजे पैदल पुरानी टेलीफोन एक्सचेंज होते हुए भगवान परशुराम चौक होते हुए दो बजे तक आदर्श रामलीला में पहुंचेंगे। दोपहर दो से पांच बजे तक जगदगुरु मुखारविंद से धर्मकथा की जाएगी। पादुका पूजन किया जायेगा। धर्मकथा में लगभग एक हजार महिलाएं के बैठने की अलग से व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर को सुबह छह बजे जगदगुरु ने दीक्षा लेने का कार्यक्रम किया जाएगा। उसके बाद जगदगुरु चरखी दादरी के लिए प्रस्थान करेंगे। इस मौके पर संदीप चौधरी, पार्षद प्रतिनिधी अश्वनी कुमार, संजय, सुभाष, शिवरतन मैहता, संजय राव, विनोद तंवर पाली, केशव अग्रवाल सहित कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें