फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर पहचान पत्र की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल क्षेत्र में पुलिस ने बाहरी श्रमिकों से जानकारी ली और उनके पहचान पत्र भी जांचे। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की। वहीं संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की। शनिवार की सुबह एसपी नितिश अग्रवाल के दिशा-निर्देशों में थाना शहर नारनौल और महाबीर चौकी की टीमों ने संयुक्त सर्च अभियान चलाया। अभियान के तहत शहर में जांच की और संदिग्धों से पूछताछ की। इस दौरान क्षेत्र में बस्तियों तथा झुग्गी झोपड़ियों की तलाशी ली गई। किसी भी आपराधिक वारदात के बाद संदिग्धों के छुपे होने की संभावना वाले सभी स्थानों की जांच की गई। अनजान तथा बाहर से आने वालों की पहचान के लिए पर्चा अजनबी जारी किए।
विज्ञापन



बाहरी लोगों की पहचान के लिए अभियान चलाया गया था। आगामी दिनों में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। जिले में जो भी लोग बाहर से आकर रह रहे हैं, उनकी पहचान सुनिश्चित होना अत्यंत आवश्यक है। सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-नितिश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें