फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जब-जब इनके भक्तों पे कोई संकट आता.... भजन पर झूमे भक्त

Thu, 02 May 2024 04:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल व श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ द्वारा मंगलवार रात श्याम कालोनी में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पाठ समापन के बाद भजनों का दौर शुरू हुआ। इसमें मास्टर शिवा ने जब-जब इनके भक्तों पे कोई संकट आता है मेरा लाल लंगोटे वाला पल दौड़ा आता है, मनोज निर्मल ने पहन के चोला लाल बालाजी मेरे घर आना व परमानंद ने मुकुट अंजनी लाला को घड़ दे रे सुनार व धमाल सुनाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की। सर्वप्रथम यजमान गिरिराज व उनकी पत्नी सुमन व हेमंत व सुनीता से पूजन करवा बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई। इस मौके पर मुख्य रूप से पन्नालाल सैनी, मुकेश, अनमोल, अरविंद, पवन, रितेश, बलबीर, विजय सिंघल, ममता, इशिका, प्रीति तथा प्रिंसी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें