फोटो संख्या:57-राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सफाई करते विद्यार्थी--संवाद
महेंद्रगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। विद्यार्थियों ने समूह बनाकर परिसर में फैला कचरा एकत्रित किया और सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। अनुदेशक अनिल कुमार ने कहा कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करना है। उन्होंने स्वच्छ वातावरण को स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी बताया। बुधवार को संस्थान में पौधरोपण कार्यक्रम होगा, जिसमें विद्यार्थी व स्टाफ पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेंगे। न