फोटो संख्या:63- राजकीय महाविद्यालय सतनाली में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेते विद्यार्थी --
सतनाली। राजकीय महाविद्यालय में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को सामान्य ज्ञान क्विज आयोजित की गई। इसमें 30 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। एमएससी भूगोल तृतीय सेमेस्टर की मुस्कान ने प्रथम, एमए इतिहास तृतीय सेमेस्टर की पूजा बाई ने द्वितीय और अन्नपूर्णा ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. सुधीर लांबा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का सामान्य ज्ञान, आत्मविश्वास और त्वरित निर्णय क्षमता बढ़ती है। प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान पाने वाले विद्यार्थियों का चयन युवा महोत्सव के लिए किया जाएगा। युवा महोत्सव 26 से 28 अक्टूबर तक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल में होगा। संवाद