फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आने से आईटीआई छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल-महेंद्रगढ़ स्टेट हाईवे डंपर की चपेट में आने से वीरवार को आईटीआई छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक पर केस दर्ज कर लिया है। डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बड़गांव निवासी मोहित यादव (23) आईटीआई कर रहा है। इसके साथ ही सेना भर्ती होने के लिए रोजाना सुबह गांव तांगतिहाड़ी तक दौड़ लगता था। जांच अधिकारी रामभगत ने बताया कि सुबह करीब छह बजे महेंद्रगढ़ की ओर से एक डंपर आ रहा था। जबकि, मोहित दौड़ लगा रहा और नांगतिहाड़ी मोड पर डंपर की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रुप घायल मोहित को स्थानीय लोगों ने नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक डंपर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी ने बताया कि मोहित आईटीआई कर रहा था। दो भाईयों में बड़ा था। उन्होंने बताया कि सुबह युवक दौड़ लगाता था। बता दें कि नारनौल-महेंद्रगढ़-दादरी रोड को अब स्टेट हाईवे का दर्जा मिला है। साल 2015 में रोड की मेंटीनेंस की गई थी। उसके बाद चुनिंदा जगह पर ही मामूली पैचवर्क हुआ। दो साल से हाईवे की हालत बेहद खराब है। महेंद्रगढ़ में तो लोगों ने इस सड़क को जानलेवा सड़क घोषित करते हुए हाईवे के किनारे बड़े बड़ेे फलैक्स लगाकर इसे जानलेवा सड़क लिखवाया था। होर्डिंग्स में यह भी लिखा यह जानलेवा सड़क पिछले 6 महीने में 20 लोगों की जान जा चुकी है, अपनी जिम्मेदारी पर चलें।
पांच-पांच के ग्रुप में युवा लगाते हैं दौड़
सरपंच विक्रम ने बताया कि गांव के 10-15 बच्चे रोजाना दौड़ लगाते हैं। उन्होंने ने बताया कि वीरवार को मोहित आधा घंटा पहले निकल गया था। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ रोड पर डंपर और ट्राला के कारण हमेशा हादसा होते रहते हैं। सरपंच ने बताया कि सुबह ही मोहित वाहन की चपेट में आया गया और मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गांव में जमीन की कमी नहीं है। पहले ग्राम सभा ने एक प्रस्ताव बनाकर वर्तमान में राज्यमंत्री और पहले विधायक ओपी यादव को दिया था। लेकिन, इसके लिए पैसे नहीं मिले। उन्होंने बताया कि गांव के युवाओं का सेना थकी ओर रुझान है। ऐसे में गांव में सरकार को मिनी स्टेडियम खोलना चाहिए। विक्रम ने बताया कि बेलगाम डंपरों पर रोक लगानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल हुए प्रमुख हादसे
18 जनवरी-नांगल सिरोही में डंपर ने कार को टक्कर में तीन की मौत।
29 जनवरी- कुकसी महिला की मौत।
30 जनवरी-राव तुलाराम चौक के पास हाइवा से महिला की मौत।
11 फरवरी- नांगल सिरोही गांव में एक की मौत, एक घायल।
2 मार्च- सिसोठ के पास दो की मौत
21 मई- सिसोठ के पास युुवक की मौत
29 मई- नांगल सिरोही के पास ट्रक से एक की मौत
11 जुलाई- नांगल सिरोही के पास हादसे में बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें