फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई में आवेदन की अंतिम तिथि 15 तक बढ़ी, ऑन द स्पॉट होंगे दाखिले

विज्ञापन
फोटो-51 शहर ​स्थित एक निजी आईटीआई। संवाद 
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने राज्य के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में ऑन द स्पॉट दाखिले के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दी है। जिन युवाओं ने अभी तक दाखिला नहीं लिया है, वे इस मौके का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए दाखिला पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन

औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से यह कदम संस्थानों में खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए उठाया गया है। रिक्त सीटों पर दाखिले 15 अक्तूबर तक संस्थान स्तर पर किए जाएंगे। नए आवेदकों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को संबंधित संस्थान में दोपहर 12:30 बजे तक अपना मेरिट कार्ड जमा करवाना होगा। बता दें कि मेरिट कार्ड दाखिला पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन

इच्छुक अभ्यर्थियों को इसके साथ सभी जरूरी मूल प्रमाण पत्र लेकर जाने होंगे। दाखिला फीस ऑनलाइन जमा करवानी होगी। किस संस्थान में किस ट्रेड की कितनी सीटें खाली हैं, इसकी जानकारी भी दाखिला पोर्टल पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें