फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दिनभर धूप खिली, न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
21...जिला कोर्ट परिसर में सोमवार को धूप में बैठे अ​धिवक्ता। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
रोहतक। जिले में कई दिनों बाद धूप खिली। लोग घरों से निकलकर पार्कों में धूप सेंकते दिखाई दिए। हालांकि, ठंडी हवाओं से ठिठुरन बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य तापमान से 1.4 अधिक है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान के मुकाबले 3.1 कम है।
रविवार को अधिकतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा था। आने वाले कई दिनों तक कोहरा छाए रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह करीब 10 बजे एक्यूआई 82 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले हुई बारिश से धुंध कम होने के साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) भी 100 के आस-पास बना हुआ है। यातायात की बात करें तो दिल्ली की ओर से आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें सुबह के समय देरी से संचालित हुई।
विज्ञापन

-
पिछले 10 दिनों का तापमान
तारीख अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम तापमान
5 जनवरी 16 7.6
4 जनवरी 15 8
3 जनवरी 16 8
2 जनवरी 15.9 9
1 जनवरी 14.6 5
31 दिसंबर 18 8
30 दिसंबर 20 7
29 दिसंबर 21 7
28 दिसंबर 21 7
27 दिसंबर 21 8
26 दिसंबर 21 9
25 दिसंबर 19 7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें