फोटो नंबर- 23नारनौल में शुक्रवार को आसमान में छाए बादलों में बना इंद्रधनुष। संवाद
नारनौल। क्षेत्र में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे। इस बीच कुछ स्थानों पर शाम को बूंदाबांदी की गतिविधियां भी दर्ज की गईं। सुबह नारनौल में इंद्रधनुष देख बच्चे खुश हो गए।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि दस दिनों से मानसून टर्फ राजस्थान पर बनी हुई है। जिस कारण क्षेत्र में केवल हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है। 20 जुलाई तक राजस्थान पर बना मानसून टर्फ उत्तर पश्चिम में बढ़ता हुआ कमजोर पड़ जाएगा।
जिसके बाद क्षेत्र में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 20 से 22 जुलाई तक बादलवाही और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।