नारनौल। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह ने किसानों पर आंसू गैस का इस्तेमाल करने पर विरोध जताया है। किसानों का संगठन चाहे कोई भी हों, सभी को आंदोलन करने का हक है। सरकार व प्रशासन द्वारा उनके शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाना गलत है।
संगठन ने हरियाणा-पंजाब बार्डर के अलावा करीबन पूरे हरियाणा में जगह-जगह सड़क मार्ग को बंद कर लोगों की सामान्य आवाजाही रोकने व कई जिलों में इंटरनेट बंद कर धारा 144 लगाने की कड़ी आलोचना की है। इससे प्रदेश के लोगों को बेवजह भारी कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है। इसके साथ ही किसान संगठन एआईकेकेएमएस ने 16 फरवरी के ग्रामीण भारत बंद को सफल बनाने की अपील की है।