फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 'नहरी पानी चोरी के आरोप में किसानों का सामान जब्त करना गलत'

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन जिला कमेटी महेंद्रगढ़ ने नहर से पानी चोरी करने के आरोप में किसानों का सामान जब्त करने का विरोध किया है। उन्होंने सिंचाई और बिजली विभाग के डिप्टी सुपरिडेंट को ज्ञापन भी सौंपा। संगठन के जिला सचिव व्रतपाल सिंह व छाजूराम रावत ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि सबसे पहले नहरी पानी पर किसानों का हक है। सिंचाई विभाग का यह कहना बिल्कुल भी सही और न्यायसंगत नहीं है कि नहरी पानी केवल पेयजल आपूर्ति के लिए है। सरकार का दक्षिणी हरियाणा में हर खेत को नहरी पानी का दावा भी अभी कोसों दूर है। किसानों ने मांग की है कि इस समय रबी की फसल के लिए नहरी पानी संजीवनी से कम नहीं है। किसानों ने हजारों रुपये खाद-बीज और जुताई पर खर्च करके रबी की फसल की बुआई की है। यदि अब रबी की फसल को नहरी पानी नहीं मिला तो उत्पादन तो प्रभावित होगा ही इसके साथ ही किसान भी बर्बाद हो जाएगा। पुलिस और सिंचाई विभाग की छापेमारी से क्षेत्र के किसान भी डरे हुए हैं। उन्होंने छापेमारी रोकने और सिंचाई कि लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें