फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी

Sat, 15 Feb 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नगर पालिका अटेली और कनीना में होने वाले चुनाव के मद्देनजर गुरुग्राम मंडल के आयुक्त आरसी बिढान ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बिढान ने कहा कि प्रजातंत्र में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव करवाना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी होती है। सभी अधिकारी 2 मार्च को होने वाले इन चुनाव के लिए तैयारी कर लें।
विज्ञापन

इस मौके पर उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि कनीना नगर पालिका में कुल 10413 वोटर हैं। यहां पर 14 वार्ड तथा 14 बूथ बनाए गए हैं। वहीं अटेली नगर पालिका में 6331 वोटर हैं। अटेली में 12 वार्ड तथा इतने ही बूथ बनाए गए हैं।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, कनीना के एसडीएम एवं आरओ डॉ. जितेंद्र सिंह, एसडीएम नारनौल एवं अटेली के आरओ रमित यादव तथा नगराधीश मंजीत कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें