नारनौल। श्री श्याम आस्था मंडल का साप्ताहिक संकीर्तन मोहल्ला नालपुर में रविशंकर अग्रवाल के निवास स्थान पर किया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल के प्रधान हरि ओम गर्ग ने की।
मंडल प्रवक्ता हेमंत गुप्ता ने बताया कि आचार्य शुभम शर्मा ने यजमान रवि शंकर, रंजन अग्रवाल से ज्योति प्रज्ज्वलित कराई। मास्टर नवीन वशिष्ठ ने कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आणो हैं, संजय गुप्ता ने मोर छड़ी लहराई रे, संजय शर्मा ने चढ़ती है श्याम नाम की रंगत कभी कभी महेश मस्ताना ने दिलदार कन्हैया ने मुझको अपनाया है, प्रवीण पटी करा ने दीनानाथ मेरी बात छानी कोणी तेरे से भजन सुनाकर श्रद्धालुओं काे झूमने पर विवश कर दिया। संवाद