फोटो नंबर-24पीजी कॉलेज में आयोजित एड्स जागरूकता कार्यक्रम के दौरान रैली निकालते विद्यार्थी। स
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पखवाड़ा मनाया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है।
प्राचार्य ने कहा कि एड्स पीड़ितों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी है। रेड रिबन क्लब और रेडक्रॉस प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि महाविद्यालय में 25 अगस्त से लेकर 10 सितंबर तक अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान एचआईवी/एड्स और कैंसर व तपेदिक जागरूकता रैली भी निकाली गई।
इस दौरान जिला नशा मुक्ति केंद्र के निदेशक डॉ. रोहताश रंगा द्वारा नशा मुक्ति पर एक विस्तार व्याख्यान दिया गया। इसी कड़ी में जिला तपेदिक अस्पताल से टीबी और एचआईवी एड्स कोऑर्डिनेटर डॉ. रविंद्र यादव और नागरिक अस्पताल से कृष्ण कुमार व दिनेश कुमार शर्मा एड्स काउंसलर्स विस्तार व्याख्यान किया।