फोटो नंबर-10साइबर धोखाधड़ी के बारे में जानकारी देती अधिवक्ता गिरी बाला यादव। स्रोत-प्रशासन
नारनौल। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मांदी में अपनी डिजिटल दुनिया को सुरक्षित करें अभियान के तहत मंगलवार को साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ जागरूकता व कानूनी सहायता के बारे में शिविर का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैनल अधिवक्ता गिरी बाला यादव ने बताया कि आज के युग में डिजिटल लेनदेन दैनिक जीवन का अंग बन गया है। छात्रों को साइबर सुरक्षा की जानकारी देना आवश्यक है। साइबर अपराध चुनौती बनी हुई है। ऑनलाइन सुरक्षा के लिए मजबूत पासवर्ड का उपयोग करना एक सरल व प्रभावी उपाय है जो साइबर अपराध का शिकार होने के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकता हैं।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन साइबर शिकायत दर्ज करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से नागरिकों को सहायता प्रदान करता है तथा साइबर धोखाधड़ी के जोखिम वाले व्यक्तियों को त्वरित सहायता प्रदान कर तुरंत रिपोर्टिंग को प्रोत्साहित करता है। हम जागरूक होकर सुरक्षित डिजिटल वातावरण को बढ़ावा दे सकते हैं।