नारनौल। श्री नामदेव समाज समिति एवं चैरिटेबल ट्रस्ट ने रविवार को बच्चों के लिए कविता पाठन और ड्राइंग-पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। यह आयोजन नामदेव भवन, रविदास मार्ग, पुरानी सराय में हुआ। इसका उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना और उनका उत्साहवर्धन करना था। संयोजक त्रिभुवन वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले वर्ग में ईशा रोहिला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे वर्ग में गिरीशा रोहिला प्रथम रहीं। ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के पहले वर्ग में यशिका वर्मा प्रथम और आयुष द्वितीय स्थान पर रहे। दूसरे वर्ग में गिरीशा रोहिल्ला ने प्रथम और खेमचंद ने द्वितीय स्थान हासिल किया। संवाद